जौनपुर : स्वर्णकार समाज शाहगंज के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ ने किया जरूरतमंदों की सेवा

जौनपुर : स्वर्णकार समाज शाहगंज के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ ने किया जरूरतमंदों की सेवा


शाहगंज सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सेठ ने आपदा राहत कोष के तहत प्रधानमंत्री को प्रेषित किया डेढ़ लाख रूपये


जरूरतमंदों के लिए आटा, चावल, दाल, नमक, हल्दी, मसाला, बिस्कुट, सरसों का तेल, चीनी के 52 पैकेट एसडीएम को सौंपा 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                       वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान समाज के अंतिम पायदान के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उनकी सहायता के लिए स्वर्णकार समाज शाहगंज के पूर्व उपाध्यक्ष व फर्म सेठ जवाहर लाल ज्वेलर्स के अधिष्ठाता अभिषेक सेठ ने रविवार को उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा को गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता हेतु 52 पैकेट प्रदान किया। वहीं शाहगंज सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सेठ ने वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को मात देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आपदा राहत कोष के तहत प्रधानमंत्री कोष में  डेढ़ लाख रूपये प्रेषित किया। जिसकी चहुंओर प्रसंशा हो रही है। 


स्वर्णकार समाज शाहगंज के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ के मुताबिक एसडीएम को दिये गये 52 पैकेट में प्रत्येक पैकेट में 5 किग्रा आटा, 2 किग्रा चावल, 1 किग्रा दाल, एक नमक का पैकेट, हल्दी का दो पैकेट, मसाला 1 किग्रा, चीनी 250 ग्राम, सरसों का तेल, 10 पैकेट बिस्कुट उपलब्ध था। उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा ने खाद्यान्न के पैकेटों को प्राप्त करते हुए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। एसडीएम ने बताया कि सम्पूर्ण खाद्यान्न सुईथाकलां ब्लॉक के जरूरतमंदों के बीच वितरित करा दिया गया। वहीं अभिषेक सेठ ने बताया कि अपने कर्मठ जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के आह्वान पर गरीबों की मानवीय सहायता हेतु पूरा शाहगंज उठ खड़ा हुआ है। आवश्यकता पड़ने पर और भी आवश्यक सामग्री प्रशासन को प्रदान करूंगा।

Comments