जौनपुर : भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ ने राहगीरों को कराया भोजन, 65 लोगों को बांटा गया खाने का पैकेट
जलालपुर।
स्वतंत्र सेठ
तहलका 24x7
क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व उनके बड़े भाई त्रिलोचन बाजार उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के तत्वावधान में कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन को मद्देनजर रखते हुए व सोशल डिस्टेंसिंग को भी ध्यान में रखते हुए सोमवार को बाजार व दूर-दराज से आने-जाने वाले राहगीरों को भोजन कराया गया और सब्जी, पुड़ी, फल को डिब्बे में पैक कर 65 गरीब परिवारों को बांटा गया।
श्री सेठ ने बताया की बाजार के ही कुछ युवा मित्रों के साथ मिलकर अत्यधिक गरीब परिवारों को आटा, चावल, दाल व तेल वितरित करने के लिए तैयारी चल रही है।सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए गरीब परिवारों को घर-घर जाकर राशन वितरित किया जाऐगा। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने बताया बाजार में जो गरीब परिवार हैं उनको व्यापार मंडल संगठन द्घारा खाद्य समाग्री बांटा जाऐगा। सभी क्षेत्र व बाजार वासियों से अपने-अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया। भोजपुरी अभिनेता चन्दन ने इस विषम परिस्थिति में गरीबों की मद्दद करने के लिए उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि त्रिलोचन महादेव बाजार को धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर विनय वर्मा, सचिन सेठ, नीरज सेठ, राहुल अग्रहरी, सोनू गिरि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment