जौनपुर : बड़े-बड़े गड्ढों से जानलेवा हुई सड़क, मैजिक पलटने से एक की मौत, तीन गम्भीर रूप से घायल
खेतासराय।
आनन्द सिंह
तहलका 24x7
जानलेवा बनी सड़कों पर आए दिन मौत होने का क्रम जारी है शुक्रवार को ऐसी ही बानगी का परिणाम गोण्डा निवासी आकिब की मौत कारण बना।घटना खेतासराय जौनपुर मुख्य मार्ग की ओरिएण्टल बैंक के पास की है। उक्त मार्ग पर भोर लगभग 3बजे एक मैजिक वाहन में सवार घानेपुर (गोंडा) निवासी जाहिदा (37), नैनुलहक (28), आकिब(14) के अतिरिक्त बाजारबाग गोंडा निवासी जकील अहमद (25) सवार होकर वाराणसी से गोंडा जा रहे थे की ओरिएंटल बैंक के करीब सड़क के बीचोबीच बने गड्ढे में असन्तुलित होकर पलट गये परिणामस्वरूप चारों को गंभीर चोट आई ऐसे में कुछ देर बाद राहगीरों व स्थानीय पुलिस की मदद से एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां आकिब को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीनों का उपचार चल रहा है।
ऐसे में खेतासराय पुलिस ने गोंडा पुलिस के माध्यम से स्वजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया जबकि क्षतिग्रस्त वाहन घटना स्थल पर स्थानीय लोग की देखरेख में पड़ा है।बतादें की उक्त मार्ग पर जगह जगह गड्ढा बन गया है जिसके चलते आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना का कारण सड़क के बीचोबीच बना बड़ा गड्ढा है।

Comments
Post a Comment