जौनपुर : शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

जौनपुर : शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा बुधवार को अधिवक्ता सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सर्व सम्मति से पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

संघ के महामंत्री लालचंद गौतम की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जनपद के निवासी विजय बहादुर यादव की शहादत पर अधिवक्ताओं ने मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद कार्य से विरत रहे।

शोकसभा में अधिवक्ता अमर बहादुर सिंह, समर बहादुर, रामजी चौरसिया, मुंशीलाल यादव, उमेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, शारिक खान, राजीव सिंह आदि रहे।

Comments