जौनपुर : देश निर्माण में अध्यापक की अग्रणी भूमिका होती है - गुलाम साबिर
जेसीआई शाहगंज संस्कार व मदर निसा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बेहतर भविष्य की कार्यशाला आयोजित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जेसीआई शाहगंज संस्कार व मदर निसा फाउंडेशन के के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सेंट जेवियर्स स्कूल पक्खनपुर में बेहतर भविष्य विषय पर एक कार्यशाला आयोजित किया गया। जेसीआई के मण्डल प्रशिक्षक गुलाम साबिर व मुंबई से आए प्रशिक्षक फुरकान मुमताज ने बेहतर भविष्य निर्माण के लिए छात्र व अध्यापक के रिश्तों की बारीकियां बताई।
विद्यालय के अध्यापकों को संबोधित करते हुए श्री मुमताज ने कहा कि अध्यापक को प्रत्येक छात्र पर पैनी नज़र रखने की जरूरत है। शहरी क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा बहुत है लेकिन किताबी ज्ञान में कमजोरी देखने को मिलती है। वहीं ग्रामीण इलाकों में इसका उल्टा होता है। यहां बच्चों में किताबी ज्ञान बहुत है लेकिन अपनी बात कहने में संकोच भी बहुत होता है। जिसके चलते वो आगे नहीं बढ़ पाते। जरूरत है उनके मन से झिझक को निकालने की।
वहीं जेसीआई के मण्डल प्रशिक्षक गुलाम साबिर ने अपने संबोधन में कहा अध्यापक समाज का आईना हैं। जो बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करते हैं। टीचर बच्चों का हीरो होता है। वहीं अभिभावक भी अपने से अधिक भरोसा अपने बच्चों के टीचर पर करते हैं। उन्होंने अध्यापकों से संवाद करते हुए कहा कि सर्वप्रथम आप अपने भीतर बदलाव लाएं। टाइम का विशेष ध्यान रखें। बच्चों की डायरी को बराबर देखें। उनके द्वारा किए गए सवालों को सरल ढंग से हल करें। बच्चों में परीक्षा और उसके परिणाम से भयभीत न करें। बल्कि परीक्षा को सरल बताएं। उनके विषय के अलावा समय समय पर कक्षा में छात्रों के बीच प्रतियोगिता और खेल भी कराएं। जिससे जिससे उन्हें विद्यालय आने में रुचि बढ़े। अभिभावकों से बच्चों की पसंद नापसंद की जानकारी लेकर उनके है अंदाज में उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एखलाक खान, संचालन एन डी तिवारी ने किया। अंत में विद्यालय के निदेशक हिमांशु झा ने आभार प्रकट किया। इस दौरान विजय कुमार सिंह, सुषमा दुबे, नारायण दत्त तिवारी, लक्ष्मी सिंह, रमेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, फैजान अंसारी, कुंदन झा, आलोक चौधरी आदि मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment