जौनपुर : धार्मिक अनुष्ठान से देव, पितृ एवं मानव को मिलती है संतुष्टि - राहुल पाण्डेय
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ और भजन से सिर्फ मानव को ही सुख और संतुष्टि नहीं मिलती बल्कि इससे देवता और पितृ भी प्रसन्न होते है। इन दोनों की कृपा जिस पर पड़ती है उसका इहलोक से मुक्ति के बाद स्वर्ग लोक में स्थान मिलना तय है उक्त बातें शुक्रवार को पटैला बाजार के बान्हदैत्य मंदिर पर आयोजित मानस प्रवचन व विश्व कल्यार्णथम रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राहुल पाण्डेय महराज ने कही।
उन्होने कहा कि पूरे संसार को एकता के सूत्र में आवद्ध करने की शक्ति सिर्फ मात्र धर्म में है। जो बिलकुल अदृश्य रहते हुए भी हल पल पास होने का एहसास कराता रहता है। हम जब भी कोई गलत कार्य करने को बढ़ते है, धर्म बीच में रुकावट बन हमे रोकता है। जब हम उसकी नहीं सुनते काम, क्रोध, मद, मोह, व लोभ के वशीभूत होकर उसे कर बैठते हैं तो हमे आगे चलकर उसका डंड या प्रायश्चित अवश्य भोगना पड़ता है। ऐसे अनुष्ठानो व सत्संग में प्रतिभाग करने से हमारी धार्मिक भावनाओं को मजबूती मिलती है। जो हमे सद्मार्ग पर ले जाने को निरंतर प्रेरित करती है।
श्री महराज ने कहा कि चौरासी लाख योनियो में भटकने के बाद यह मानव तन मिला है। यदि इस बार भी चूके तो फिर करोड़ो वर्ष तक सभी योनियो में भटकना पड़ेगा। अपने दैनिक कार्यो के साथ साथ कुछ समय उस परम पिता के लिए अवश्य निकालिए। तभी जीवन सार्थक हो पायेगा।
इस मौके पर हरीलाल यादव, खेताऊ देवी, डॉ. शिवांगी यादव, वासुदेव, मुंशीलाल यादव, हृदय नाथ, अशोक, लालजी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। मुख्य यजमान व आयोजक निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूर्य भान यादव ने आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।

Comments
Post a Comment