जौनपुर : सेंट थॉमस इंटर कालेज मार्ग स्थित महादेव मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन
शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7
मंगलवार की रात नगर के सेंट थामस मार्ग कोरवलिया भादी गांव स्थित महादेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन समाज सेवी बृजेश कुमार सिंह व स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के सेंट थामस मार्ग स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मंगलवार की रात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण के उपरांत भक्तों ने भजन कीर्तन करते नाचते गाते हुए भक्तों ने जयकारा लगाया। मंदिर के पुजारी राम प्रकाश पांडेय ने श्रद्धालुओं को आरती कराई।
इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, डा. आलोक सिंह पालीवाल, पंकज सिंह, एखलाक खान, फैज़ान अंसारी, अजय सिंह, क्षेमेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, संजय यादव, मनोज यादव, विक्रम सिंह, बीनू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment