जौनपुर : ग्रामीणों ने विधायक के प्रति जताया आभार

जौनपुर : ग्रामीणों ने विधायक के प्रति जताया आभार 


खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
             शाहपुर सानी गाँव से अहियापुर, कुशहां, बड़ेरी गांवों को जोड़ते हुए घनश्यामपुर बाजार तक जाने वाली लगभग पांच किमी की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराये जाने पर ग्रामीणों ने विधायक रमेश मिश्रा के प्रयासों को सराहते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

उक्त संपर्क मार्ग वर्षों से गड्ढे में तब्दील हो गया था। राहगीरों को आने जाने में तमाम फजीहतें झेलनी पड़ रही थी। जिसकी शिकायत महीनों पूर्व क्षेत्रीय विधायक से की गई थी। वे मौके पर खुद जाकर सड़क की हालत देख उसे पुनः बनाये जाने का आश्वासन दिया था। बुधवार को निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाने पर गांव के प्रमोद यादव, दीप नारायण यादव, हीरालाल ऐडवोकेट, संजय यादव प्रधान, बृजेश यादव, नंदकुमार यादव, प्रदीप, संगम, बंटी आदि ने विधायक के कार्यो की सराहना कर आभार जाहिर किया है

Comments