आजमगढ़ : एसडीएम के स्टैनो के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित

आजमगढ़ : एसडीएम के स्टैनो के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित


मार्टीनगंज। 
राजेन्द्र राय 
तहलका 24x7
               स्थानीय तहसील के उप जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत स्टैनो मातबर गौतम की रविवार की रात रात हृदयगति रुकने के कारण मौत हो हुई। मौत से पूरा मार्टीनगंज तहसील मुख्यालय स्तब्ध रह गया।

मार्टीनगंज तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख भगवान से परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की  प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्य रूप से तहसीलदार प्रेमकुमार राय, प्रमोद कुमार, अंकित सिंह, अरुण कुमार सिंह सहित तहसील के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments