जौनपुर : सन्त निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

जौनपुर : सन्त निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान


खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24x7 
                     निरंकारी संत समागम ब्रान्च बंदनपुर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाया। मुखी शंकरदयाल के नेतृत्व में सेवादल के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमौर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। 

अस्पताल परिसर के आगे-पीछे घास फूस, कूड़े का निस्तारण कर सेवादारों ने स्वच्छता के अभियान को साकार किया। परिसर के अंदर नालियों, दीवारों की भी साफ सफाई की गई। इस मौके पर डा आर पी सिंह, सत्येंद्र यादव, शिवशंकर सोनी, राम अचल, रामदेव एवं प्रहलाद सहित सैकड़ों सेवादार मौजूद रहे।

Comments