जौनपुर : चोरी की कार, बाइक व इंजन के साथ दो गिरफ्तार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक सेंट्रो कार, एक मोटरसाइकिल व तीन डीजल इंजन बरामद किया। पकड़े गए दो चोरों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
मंगलवार की शाम चार बजे प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दीपाईपुर नहर की पुलिया से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके दिपाईपुर गांव निवासी पवन कुमार पुत्र सुनील कुमार वह इसी गांव के निवासी संदीप कुमार पुत्र भरत बिंद को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने चोरी की तीन घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर एक सेंट्रो कार, चोरी की एक बिना नंबर की गैलेमर मोटरसाइकिल व तीन डीजल इंजन बरामद करते हुए दोनों चोरों का चालान न्यायालय भेज दिया। पकड़े गए चोरों ने घटना में शामिल अपने साथी छोटू बिंद पुत्र भरत को मौके से भागने की बात बताई। पुलिस फरार आरोपी छोटू की तलाश में जुटी है। आरोपियों पर शाहगंज व खुटहन थाने में चोरी के चार मामले दर्ज हैं।

Comments
Post a Comment