जौनपुर : परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवक ने खाया कीटनाशक

जौनपुर : परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवक ने खाया कीटनाशक


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खुटहन थाना क्षेत्र के लोनिया पट्टी गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार (20) पुत्र विश्वनाथ को परिजन किसी बात को लेकर फटकार लगाए थे। जिससे नाराज होकर युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर ने परिजन स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए जहां चिकित्सकों ने उक्त युवक की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Comments