जौनपुर : किसानों की हितैषी बन कांग्रेसियो ने सरकार पर साधा निशाना
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है हत्या, बलात्कार, डकैती छिनैती की बढ़ती घटनाओं से कानून और सरकार से लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है उक्त बातें का़ग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने पार्टी द्वारा चलाए गये किसान जन जागरण आंदोलन के तहत सोमवार को बीरमपुर, ओइना, कालीनगर आदि गांवो मे की गई नुक्कड़ सभाओं में कहीं।
उन्होने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग ही आज बलात्कार जैसी अमानवीय कृत्य कर रहे है। जिन्हें सरकार संरक्षण दे रही है। प्रदेश में पढ़ें लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे है। उनको रोजगार देने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। किसान अपने हालात पर आंसू बहा रहा है, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगी बिजली के बिल ने किसानों की कमर तोड़ दिया है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा, परवेज अहमद, पवन शर्मा, देवेश उपाध्याय, अनुभव मिश्रा, दयाशंकर मिश्र, शिवकुमार गुप्ता, सचिन गौतम, पप्पू पांडेय, अरविंद कुमार बिंद आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment