जौनपुर : ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

जौनपुर : ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी


खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24x7
                             नगर के उत्तरी छोर स्थित एक निजी स्कूल के सामने स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर में शनिवार की शाम अचानक भीषण आग पकड़ लिया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर जलकर नष्ट हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के पास सायं छह बजे चिंगारियां निकल रही थी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जानकारी होने पर विद्युत कर्मचारियों ने अहिरो परशुरामपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कराई। आसपास की मिट्टी व बालू से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर जल कर नष्ट हो चुका था। विभागीय कर्मचारी के अनुसार रात में आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसमें से तेल निकल कर इर्द गिर्द फैल गया था। ट्रांसफार्मर से चिनगारी निकलने पर आग लग गयी।

Comments