जौनपुर : कमिश्नर से मिलकर भ्रस्टाचार के खिलाफ सौपा ज्ञापन

जौनपुर : कमिश्नर से मिलकर भ्रस्टाचार के खिलाफ सौपा ज्ञापन


जौनपुर।
ज़ेया अनवर 
तहलका 24x7
              जमैंथा गांव निवासी विनीत सिंह 'बच्चा' ने वृहस्पतिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि जमैंथा के ग्राम प्रधान के द्वारा अबतक कोई कार्य नहीं किया गया है न ही शौचालय, आवास, खड़ंजा आदि का कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। जिसके लिए उन्होंने ब्लॉक पर जाकर कार्यवाही की भी मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ सिर्फ आश्वासन दिया गया।

गत 6 महीने से जांच अधिकारी नियुक्त होने के बावजूद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला और डीएम के आदेश को भी ब्लॉक के डीपीआरओ और अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया जिससे विनीत सिंह 'बच्चा' ने गांव के कुछ लोगों के साथ आज कमिश्नर दीपक अग्रवाल को ज्ञापन देकर कार्यवाही करने की मांग की और कमिश्नर महोदय ने जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान शशि पाल, बृजभान सिंह, अरुण सिंह, नरेंद्र सिंह, रजनीश सिंह, योगेंद्र विक्रम सिंह, मुन्ना सिंह, सुनील पाल, संदीप पाल, राधेश्याम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Comments