जौनपुर : 93 हजार के मूल्य के 54 टिकट व 37 आईडी के साथ टिकट दलाल गिरफ्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के टास्कफोर्स व स्थानीय आरपीएफ की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
पूर्वोत्तर रेलवे के टास्कफोर्स व स्थानीय आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नगर के एराकियाना मुहल्ला निवासी एक बड़े रेल टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 93 हजार रुपए मूल्य के 54 रेल टिकट व 37 पहचान पत्र बरामद किया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के टास्कफोर्स टीम ने रेल टिकट के काले कारोबार में शाहपंजा मुहल्ला निवासी राजन अग्रहरी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर पूर्वोत्तर रेलवे के टास्कफोर्स टीम के प्रभारी अभय कुमार राय, राशिद मिर्जा बेग व स्थानीय आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापा मारकर नगर के एराकियाना मोहल्ला से मोहम्मद साकिब पुत्र रियाज अहमद को गिरफ्तार किया। उसके पास से 93 हजार रुपए मुल्य के 54 रेलवे टिकट व 37 पहचान पत्र बरामद किया। गिरफ्तार साकिब ने बताया कि वर्ष 2014 से वह इस ब्लैक टिकट के कारोबार से जुड़ा है। वह प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर इन एनम मैक को भी बेचने का काम करता रहा है। पुलिस ने संबंधित धारा में मामला दर्ज कर दोनों का चालान किया।

Comments
Post a Comment