जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया रक्तदान शिविर, 89 लोगों ने किया रक्तदान

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया रक्तदान शिविर, 89 लोगों ने किया रक्तदान


शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7 
                 जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वावधान में नगर के घासमण्डी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 89 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक जौनपुर की टीम ने स्पेशल वैन में रक्तदान कराया। 

अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ ने बताया कि हर वर्ष संस्था नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन करती रही है। इसी क्रम में सोमवार को सुबह 10 बजे से घासमण्डी चौक पर रक्तदान आयोजित हुआ। जिसमें ब्लड बैंक की स्पेशल वैन में रक्तदान किया गया। नगर वासियों के उत्साह का आलम ये रहा कि 89 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान पहले सभी रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जांच की गई। मुख्य अतिथि जेसी डॉ रुचि मिश्रा ने कहा कि संस्था का यह प्रयास सर्वोपरि और अनुकरणीय है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया और आगे भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संस्था का यह कार्य बाकी सभी से बढ़कर है और इसे इतने बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिए संस्था बधाई की पात्र है। अंत में कार्यक्रम संयोजक जेसी देवी प्रसाद चौरसिया 'मंटू' ने सभी का आभार जताया। 

कार्यक्रम में कार्यक्रम सह संयोजक जेसी दीपक सिंह, पूर्व मण्डलाध्यक्ष जेसी रूपेश जायसवाल, जेसी अनूप सेठ, जेसी निर्भय जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी अजीत आर्य, जेसी हनुमान प्रसाद अग्रहरि, जेसी उमाशंकर अग्रहरि, जेसी दीपक जायसवाल, जेसी रविकान्त जायसवाल, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी रामजी अग्रहरि, जेसी मनोज पांडेय, जेसी डॉ राजकुमार मिश्रा, जेसी लालचंद यादव, जेसी संजय गुप्ता, जेसी अमित पांडेय, जेसीरेट दीपा सेठ, ईशा जायसवाल, जेसी आलोक गुप्ता, जेसी अश्विनी अग्रहरि, जेसी अभिषेक अग्रहरि, जेसी उज्ज्वल सेठ, जेसी सर्वेश अग्रहरि, जेसी आशीष प्रीतम, जेसी आनंद वर्मा, जेसी सर्वेश चौरसिया, जेसी अनूप गुप्ता, जेसी रोहित गुप्ता, जेसी नितिन गुप्ता, जेसी राहुल अग्रहरि, जेसी विकास अग्रहरि, जेसी धीरज जायसवाल, जेजे विवेक कुमार, जेजे अश्वनी यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments