जौनपुर : 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

जौनपुर : 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   क्षेत्र अंतर्गत सबरहद गांव के समीप मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार एक तस्कर को 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी बाइक लेकर भागने में सफल रहा। कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर का चालान न्यायालय भेज दिया।

क्षेत्र के सबरहद गांव के समीप शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक से दो की संख्या में तस्कर प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने जा रहे हैं। सूचना पर उप निरीक्षक सितलूराम हमराहियों के साथ गांव की सीमा पर घेराबंदी किया। पुलिस ने देखा दो बाइक पर बोरा लादकर युवक शाहगंज की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने दौड़ा कर दोनों बाइक सवार को रोकना चाहा जिसमें तस्कर बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवार तस्कर शमसुद्दीन उर्फ शमशाद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी बकुची थाना शाहगंज को 50 किलो मांस व बाइक के साथ दबोच लिया। जबकि उसका साथी कलीम पुत्र झिनकू निवासी सबरहद मांस फेक कर मौके से भागने में सफल रहा। कोतवाली पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार तस्कर का चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Comments