जौनपुर : चोरों ने 40 हजार नगदी समेत डेढ़ लाख से अधिक के गहने किया पार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के कौड़ियां गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपए नगदी सहित डेढ़ लाख रुपए मूल्य से अधिक के जेवरात लेकर चंपत हो गए। भुक्तभोगी द्वारा मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।
क्षेत्र के कौड़ियां गांव निवासी नियाज़ अहमद पुत्र अब्दुल रज्जाक जो विदेश में नौकरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। रविवार को वह अपने बच्चों के साथ रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गई थी। रात में अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे का तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी व अटैची तोड़कर उसमें रखा 40 हजार रुपए नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक मूल्य के जेवरात पार कर दिया। सुबह भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments
Post a Comment