जौनपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से किशोर की मौत, 4 गम्भीर रूप से घायल
खेतासराय।
आनन्द सिंह
तहलका 24x7
स्थानीय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो अज्ञात साइकिल सवार किशोरों को एक बोलरो सवार रौंदते हुए खेत में चला गई। परिणामस्वरूप जहां एक साइकिल सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी वहीं साइकिल सवार किशोर समेत कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार की दोपहर बादशाही पेट्रोल पम्प के ठीक सामने तेज रफ्तार से गुजर रही एक बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार दो किशोरों को रौंदते हुए खेत मे जा घुसी ऐसे में एक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वहीं दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी दोनों किशोरों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। देखने में इनकी उम्र लगभग15 वर्ष के आस पास बताई जा रही है। पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल किशोर को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी केंद्र भेज दिया गया। इधर बोलेरो मे सवार बिलारमऊ आजमगढ़ निवासी सरिता पत्नी मदनलाल (35), शिमला पत्नी अनिल (40), राज पुत्र रवि (4) गम्भीर रूप से घायल हो गये जो भुआलीपुर मल्हनी मे किसी शादी समारोह मे जा रहे थे। बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार होने मे सफल रहा। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर खेतासराय पुलिस मय फोर्स उपस्थित होकर सहयोग में लग गयी थी।

Comments
Post a Comment