जौनपुर : कई मामलों में फरार चल रहे 3 वांछितों को केराकत पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : कई मामलों में फरार चल रहे 3 वांछितों को केराकत पुलिस ने किया गिरफ्तार


केराकत।
कृष्ण कुमार वर्मा 
तहलका 24x7 
              पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कई मामलों में फरार चल रहे 3 वांछितों को गिरफ्तार करने में केराकत पुलिस को सफलता मिली है। 

मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त उमेश यादव उर्फ पिन्नी पुत्र दूध नाथ यादव निवासी नानूपुर थाना केराकत  एवं भीम सिंह पुत्र स्व. जयप्रकाश सिंह निवासी नाउपुर थाना केराकत को गिरफ्तार कर लिया। जिनका केराकत थाने पर कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। इनके पास से 4380 रुपए नगद  व लोहे की रॉड बरामद हुई। इसके अतिरिक्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिस पर केराकत मछलीशहर थाना में मुकदमे दर्ज हैं जिसकी पहचान सौरभ सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी मदरहां थाना खुटहन जौनपुर के रूप में हुई। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रकाश राय प्रभारी चौकी थाना गद्दी, उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव केराकत, उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा केराकत, हेड कांस्टेबल केराकत थाना जयप्रकाश यादव, राजकिशोर सिंह, कांस्टेबल जयसील तिवारी थाना चन्दवक, कांस्टेबल अखिलेश कुमार थाना केराकत, सुशिल सिंह थाना केराकत मुख्य रूप से रहे।

Comments