जौनपुर : प्रेमी युगल को पकड़कर मोहल्ले वालों ने किया पुलिस के हवाले
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24x7
नगर के एक मोहल्ले में गुरुवार को अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को मोहल्ले वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां दोनों पक्षों के बीच घण्टे भर चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से शादी करने को राजी हो गये। शादी के लिए तैयार हो जाने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का एक युवक नगर के एक मोहल्ले स्थित अपनी प्रेमिका से प्रायः मिलने आया करता था। दोनों का इस तरह छिप छिपाकर मिलना मोहल्ले वालों को नागवार लगता था। गुरुवार की दोपहर युवक पुनः अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इस पर मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। डायल 112 पर काल करने पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गयी। सूचना पर युवक के परिजन भी थाना पहुंच आए। थाने पर दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत में दोनों पक्ष प्रेमी युगल की शादी के लिए तैयार हो गये। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह मीटिंग में जिला मुख्यालय पर हैं। सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। प्रेमी युगल की शादी की बात से उन्होंने इनकार किया है।

Comments
Post a Comment