जौनपुर : संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य - डॉ सिद्धार्थ

जौनपुर : संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य - डॉ सिद्धार्थ


खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24x7 
                     बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए भारत के संविधान के मूल्यों की रक्षा करना हर भारतीय नागरिकों का दायित्व एवं कर्तव्य है। बच्चों को संविधान की मूल प्रस्तावना के साथ नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य व सामाजिक दायित्वों के बोध को बचपन से ही सिखाना चाहिए। जिससे जागरूक बच्चे देश प्रेम व राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर देश की सेवा कर सकें उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि डॉ लाल बहादुर सिद्धार्थ ने रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गौतम बुद्ध दिव्यांग शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान व मां सावित्री देवी इंग्लिश स्कूल कबीरुद्दीनपुर में बच्चों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा बीमार होने पर  सिद्धार्थ हॉस्पिटल जौनपुर में विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि एमएलसी प्रत्याशी वाराणसी जय चन्द्र गौतम ने शिक्षा के अधिकार के विषय में बच्चों से अपने विचार साझा किया। 

प्रबन्धक लक्ष्मीकांत भारती ने विद्यालय की प्रगति आख्या पढ़ी। ग्रामीण क्षेत्र में दिव्यांग विद्यालय खोलकर इनकी सेवा करने का एक अच्छा अवसर बताया। उन्होंने कहा दिव्यांग बच्चों की बेहतरीन शिक्षा व परवरिश के लिए वह हर सम्भव कोशिश करते रहेंगे। कार्यक्रम में बच्चों ने संविधान की झांकी, मानसिक मंदित नाटक का जीवन्त मंचनकर पंडाल में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कव्वाली, नृत्य, देशभक्ति गीत व भाषण प्रतियोगिता की शानदार प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों में पुरुस्कार व मिष्टान्न का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती विद्या कुमारी तथा मंच का संचालन अरविंद कुमार ने किया। प्रधानाचार्य राम प्रेम भारती ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रबन्धक डॉ लक्ष्मीकांत भारती ने सभी आगतों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर राधेश्याम यादव, विनोद कुमार यादव, रंजन कुमार, शिक्षक जयराम जी, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार राव, युवा समाजसेवी रणजीत कुमार राव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस मनाया।

Comments