जौनपुर : उत्कृष्ट कार्य हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्रतिभा सिंह सम्मानित
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
क्षेत्र की बड़नपुर गॉव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिभा सिंह को बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शासन के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर प्रेक्षागृह में मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत होने के बाद गॉव पहुची प्रतिभा सिंह को मंगलवार को प्रधान दूधनाथ यादव सहित ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि प्रतिभा सिंह बड़नपुर आगनबाड़ी केंद्र के आधुनिकीकरण व विकास के लिये जानी जाती है। वह केंद्र के विकास के लिए शासन से मिले धन का सदुपयोग करती ही है, इसके अलावा वह निजी खर्च से बच्चों के लिए संसाधन जुटाकर आंगनबाड़ी केंद्र बड़नपुर को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्र बना दिया है। उनके इस प्रकार के समर्पित भाव को देखते हुए शासन के निर्देश पर उत्कृष्ठ आंगनबाड़ी का प्रशस्ति पत्र पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदान किया।

Comments
Post a Comment