जौनपुर : आदर्श शान्ति शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंतोत्सव

जौनपुर : आदर्श शान्ति शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंतोत्सव


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                          आदर्श शान्ति शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ बसंतोत्सव मनाया गया। छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं संग माँ सरस्वती का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। 

आदर्श शांति शिक्षण संस्थान के प्रबंधक एडवोकेट सचिन वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारयुक्त शिक्षा दिया जाना नितांत आवश्यक है। बसंतोत्सव का यह पर्व पूरे भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद सेठ, केशव, प्रेम प्रकाश, बृजेश, ममता, नैना, अनुराधा, आशा , उषा, राजेश, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

Comments