जौनपुर : फरीदुल हक़ मेमोरियल डिग्री कालेज में रासेयो का सात दिवसीय शिविर संपन्न
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
फरीदुल हक़ मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने सभी कार्यक्रम अधिकारीयो एवं स्वयं सेवक, सेविकाओं को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता दिवस के अवसर पर सफल आयोजन, गणतंत्र दिवस समारोह, स्वच्छता जागरुकता रैली, शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा जेसीआई शाहगंज संस्कार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बापू बाज़ार का सफल आयोजन इस वर्ष के शिविर की विशेष उपलब्धियां रहीं हैं। ये सभी कार्यक्रम स्वयं सेवक सेविकाओं की कड़ी मेहनत व कार्यक्रम अधिकारियों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं।
समापन समारोह में डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. अनामिका मिश्रा, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. राकेश सिंह, मित्र सेन यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। शिविरारर्थीयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समापन समारोह का संचालन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री रेयाज़ अहमद ने किया ।

Comments
Post a Comment