जौनपुर : इन्दिरा स्मारक सर्वोदय इण्टरमीडिएट कालेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
सुईथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के इन्दिरा स्मारक सर्वोदय इण्टरमीडिएट कालेज कटघर रामनगर ने शुक्रवार को विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अपना वार्षिकोत्सव पूरे उत्साह से मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व ऊर्जा मन्त्री व वर्तमान विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित कर किया।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा देने के कार्य को पवित्र बताया। साथ ही वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लोगों को बरगलाने वाली सरकार बताया।उन्होंने बताया कि आज की सरकार कोई नया काम नहीं कर रही है बल्कि समाजवादी सरकार के शुरू किए गए कार्यों को ही अमलीजामा पहना रही है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश कर उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया।इस दौरान रामनल दूबे, प्रमोद सोनी, ठाकुर प्रसाद तिवारी ,जयपाल यादव छोटेलाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखण्ड प्रताप सिंह व संचालन अजय मिश्रा ने किया।अन्त मे विद्यालय के प्रबन्धक महेन्द्र प्रताप मिश्र ने आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।

Comments
Post a Comment