जौनपुर : खेल से मिलता हैं आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा - शाहिद नईम
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सर सैय्यद अहमद इण्टर कॉलेज सबरहद में बुधवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय ग्रमीण खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सर सैय्यद अहमद इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सर सैय्यद अहमद इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता हैं ग्रामीण क्षेत्रों में एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी हैं बस उन्हें अवसर मिलने की बात है जो युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल ने दिया है इनकी जितनी तारीफ की जाये कम है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास खण्ड शाहगंज ने बताया कि यहां पर गाँव के किशोरों व युवाओं के लिये विभाग द्वारा सर सैय्यद अहमद इण्टर कॉलेज के खेल के मैदान में खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है जिसमें अब तक 100 मीटर दौड़ में प्रथम मो. आसिम लेदरहीं प्रथम, मनजीत यादव डोमनपुर द्वितीय, हसदेव बिंद सिधाई तृतीय स्थान पर जबकि 400 मीटर दौड़ में राहुल राजभर रसूलपुर प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय तथा हसदेव बिंद सिधाई तृतीय स्थान पर रहे वहीं 800 मीटर दौड़ में रवि कुमार मोलनापुर प्रथम, हस्सान अहमद भरौली द्वितीय तथा चन्द्रमणि यादव नटौली तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिसकस थ्रो में रवि कुमार मोलनापुर प्रथम मो. आसिम लेदरहीं द्वितीय एवं सऊद निवासी आरन ने तृतीय स्थान प्रप्त किया। गोला फेक प्रतियोगिया में फ़राज़ सबरहद प्रथम, सऊद अरन द्वितीय तथा रंजीत यादव डोमनपुर को तीसरा स्थान मिला।
मंच संचालन मिर्ज़ा ज़रियाब बेग तथा अरशद अली ने किया। इस अवसर पर शिशिर कुमार यादव, मोहम्मद रिज़वान खान, आनन्द सिंह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अहसन, मोहम्मद अहद अली, दिलीप कुमार ,राम कृपाल यादव, नजमुद्दीन, मोहम्मद असद, अजय पांडेय, आदि उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment