जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में विद्यालय में डस्टबीन वितरण
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा मंगलवार को बड़ागांव स्थित माडर्न जूनियर हाई स्कूल में स्वच्छ भारत जागरुकता अभियान के तहत डस्टबीन का वितरण किया गया। मण्डल प्रशिक्षक जेसी गुलाम साबिर ने विद्यालय के छात्रों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया।
जोन प्रशिक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान को हासिल करना बेहद जरूरी है। कहा पढ़ाई के साथ भविष्य के लिए लक्ष्य को निर्धारित करें और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम किया जाए तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। प्रशिक्षण के उपरांत विद्यालय को संस्था द्वारा सभी कक्षाओं के लिए तीस कूड़ेदान का वितरण किया। विद्यालय प्रबंधक हसन मेंहदी ने लोगों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर जेसी आलोक सिंह पालीवाल, शाहिद अंसारी, मो. आसिफ, मौलाना आरजू, पंकज सिंह, साकिब खान, मनीष कुमार, दिनेश कुमार, राम चरण, अब्बास मेंहदी आदि रहे।

Comments
Post a Comment