जौनपुर : विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रचनात्मक कार्यों के लिए क्रियाशील रहना चाहिए - डॉ देव ब्रत
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
टीडी कॉलेज में पंचदिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस को डॉ अरुण कुमार चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया और अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं के लिए स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स बीपी सिक्स के बारे में बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए रोवरिंग रेजरिंग महत्वपूर्ण मार्गदर्शन करते हैं। विद्यार्थी जीवन को स्वर्णिम काल कहा क्योंकि विद्यार्थी जीवन से ही भावी जीवन का निर्माण होता है। यदि इस काल में विद्यार्थी सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होकर विद्याग्रहण करता है तो निश्चय ही अपने भावी जीवन में वांछित सफलता प्राप्त करने में सफल रहता है और इसमें रोवर रेंजर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
डॉ अजय कुमार दुबे ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, संस्कृति संरक्षण का विशेष ज्ञान होता है। बीपी सिक्स, योग, गांठे बंधन स्काउट गाइड का उद्देश्य दूसरे की सहायता करने सेवा करने की प्रेरणा देता है। डॉ राजीव रतन ने कहा कि अच्छे काम करते रहिए चाहे कोई प्रशंसा करें या ना करें।अध्यक्षीय उद्बबोधन में डॉ देवब्रत मिश्रा जी ने कहा कि हमें शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक क्रियाओं द्वारा विद्यार्थियों को क्रियाशील बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। प्रशिक्षण में इसका महत्वपूर्ण योगदान है और सभी को इसमें बढ़कर भाग लेना चाहिए। डॉ गीता सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विविध पहलुओं के व्यवहारिक तथ्यों से अवगत कराया आभार एवं संचालन डॉ दिग्विजय सिंह ने किया। प्रशिक्षक ज्ञान चंद चौहान, अजय चौहान, अम्बुज सिंह एवं आफशां तरन्नुम रहे ।

Comments
Post a Comment