जौनपुर : सरपतहां प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया को मिला केन्द्रीय गृहमंत्री पदक
सुईथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
अपनी सेवा के दौरान अन्वेषण में उत्कृष्टता तथा उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक सरपतहां विजय कुमार चौरसिया को केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से विभूषित किया गया है। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर माननीय गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह की संस्तुति पर जनपद मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश यादव के द्वारा इन्हें पदक से विभूषित किया गया।
थाना प्रभारी ने पदक प्राप्त करके प्रदेश और जनपद के साथ हीं क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। "मेरे जीवन का आज मूक, तेरी छाया से हो मिलाप। तन तेरी साधकता छू ले, मन ले करूणा की थाह नाप, उर मे पावस दृग में बिहान।।" उक्त पंक्तियाँ प्रभारी निरीक्षक सरपतहां विजय कुमार चौरसिया के जीवन चरित्र एवं आचरण को दर्शाती है। आध्यात्मिक एवं संवैधानिक स्वरूप को अन्तर्मन एवं जीवन मेंआत्मसात करने वाले प्रभारी निरीक्षक की कार्यशैली काबिले तारीफ है। जन समस्याओं के समाधान के प्रति सचेष्ट रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा इनकी सराहना की जाती है।पदक से अलंकृत होने पर स्थानीय प्रबुद्ध जन एवं स्थानीय थाना परिवार हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Comments
Post a Comment