जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
अशोक महान शिक्षण संस्थान सौरइयां का वार्षिकोत्सव गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गये एकांकी नाटक, राष्ट्रीय गीत, नृत्य, कौव्वाली और हास्य नाटक ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बिधान परिषद के प्रत्याशी जयचंद्र गौतम ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा दिया जाना नितांत आवश्यक है। वहीं विशिष्ट अतिथि डाक्टर लक्ष्मीकांत भारतीय ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इससे दो कुलो को लाभ होता है। समरोह को समाजसेवी बृजेश यादव ने भी संबोधित किया। छात्रा प्रतीक्षा मौर्या, संध्या भारतीय, जान्हवी यादव और सारिका ने सरस्वती वंदना तथा श्रेया सिंह, प्रतिमा यादव तथा अंजली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर कैलाश शर्मा, शिवनाथ, मोहम्मद हारुन, राममूर्ति यादव, राम अशीष वर्मा, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राम सुचित तथा संचालन राम उजागिर वर्मा ने किया। प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा ने विद्यालय विकास आख्या पढ़कर सुनाया। प्रबंधक पलकधारी ने आगन्तुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।

Comments
Post a Comment