जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार व कुबा इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई स्वच्छ भारत जागरुकता रैली
जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार व कुबा इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई स्वच्छ भारत जागरुकता रैली
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार व कुबा इंटरनेशनल स्कूल उसरहटा के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत जागरुकता रैली निकाली गई। राजकीय पुरुष चिकित्सालय से निकली रैली को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
संस्था के अध्यक्ष जेसी एखलाक खान व विद्यालय प्रबंधन अबरार अहमद के नेतृत्व में निकली रैली चिकित्सालय से निकलकर जेसीज चौक, मुख्य मार्ग, डाक खाना तिराहा, कोतवाली चौक, रामलीला भवन, इराकियाना मोहल्ले तक भ्रमण किया। छात्र हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता के नारे लगाते चल रहे थे। ग्रैंड लान मैरेज लान में पहुंचकर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर तहसीलदार अभिषेक राय ने अपने संबोधन में जागरूकता के प्रति लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार का बहुत बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें देश के सभी नागरिकों के सहयोग की जरूरत है।
इस मौके पर जेसी गुलाम साबिर, पंकज सिंह, राजेश चौबे, डा. अरशद, डा. आलोक सिंह पालीवाल, डा. फारूक अरशद, डा. राजीव यादव, सरफराज, मो. रजा, तारिक, कफील राईन, अफजल खान समेत भारी संख्या में छात्र व गणमान्य मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment