जौनपुर : एकता की अलख जगाने को हो रहा "यूनीक स्पीच कम्पटीशन"

जौनपुर : एकता की अलख जगाने को हो रहा "यूनीक स्पीच कम्पटीशन"


जेसीआई शाहगंज सिटी कर रही है आयोजन, बनाना है 2 मिनट के भाषण का वीडियो


विषय : भारत में एकता कैसे रहे बरकरार - मेरा विचार


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7 
                  जेसीआई शाहगंज सिटी इंटीग्रिटी डे के अवसर पर आभासी भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। जिसमें प्रतिभाग करने वाले को "भारत में एकता कैसे कायम रहे" विषय पर अपने विचार दो मिनट के भाषण में पिरोकर एक व्हाट्सअप नंबर पर भेज देना है। तीन आयु वर्गों में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग की अखिरी समय सीमा 3 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक है। 


संस्था के अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया इस वर्ष 3 फरवरी को इंटीग्रिटी डे के तौर पर मना रही है। इस मौके पर पूरे देश में नैतिकता की शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता, नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता और आनेस्टी शॉप का आयोजन हो रहा है। जेसीआई शाहगंज सिटी ने इस अवसर पर एक आभासी भाषण प्रतियोगिता "यूनीक स्पीच कम्पटीशन" आयोजित की है। जिसमें 18 साल तक के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें प्रतिभागी को विषय पर डेढ़ से 2 मिनट के भाषण का वीडियो तैयार करके मोबाइल नम्बर 9451152773 पर नाम, पता, क्लास और स्कूल के साथ व्हाट्सअप करना होगा। पहला वर्ग 10 साल से कम के बच्चों का है। दूसरा वर्ग 10 से 14 और तीसरा 14 से 18 साल के बच्चों का है। तीनों वर्गों में विजेता और उपविजेता को अवार्ड और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। संस्था के सचिव अनूप सेठ ने कहा कि प्रतियोगिता में 18 साल तक का कोई भी प्रतिभागी हिस्सा ले सकता है। उन्होंने सभी अभिवावकों से अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने की अपील की है। 

Comments