जौनपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जौनपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                  तहसील सभागार में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की अखंडता एकता की रक्षा के लिए जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 

गुरुवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव के नेतृत्व में तहसील कर्मियों व अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि भारत माता की आजादी के लिए अनगिनत सपूतों के बलिदान के बाद मिली आजादी को अक्षुण्य बनाए रखने के सभी को संकल्प लेना चाहिए। संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव ने कहा कि आज हमारे देश को आजादी वीर सपूतों की वजह से मिली है। पूरा देश इन सपूतों का ऋणी है। इनकी शहादत के परिणाम स्वरूप आजादी मिली। सभा का संचालन महामंत्री लालचंद गौतम ने किया।

इस मौके पर लालता प्रसाद यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राजीव सिंह, उमेंद्र सिंह, रामजी चौरसिया, मोहम्मद शारिक, रामसहाय यादव सहित तमाम अधिवक्ता व तहसील कर्मी मौजूद रहे।

Comments