जौनपुर : सत्रह हजार तीन सौ नकदी सहित पांच लाख के गहने चोरी

जौनपुर : सत्रह हजार तीन सौ नकदी सहित पांच लाख के गहने चोरी 


खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24x7
                   क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा गांव में रविवार की रात चोरों ने घर के पीछे से छत पर पहुंच सीढ़ी से आंगन मे उतर कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखा सत्रह हजार तीन सौ नकदी सहित पांच लाख के गहने उड़ा दिया। बगल कमरा बंद कर सो रही पीड़िता को इसकी कानो कान खबर तक नहीं लग सकी। सुबह आलमारी टूटी हालत में देख जब अंदर खंगाला तो नकदी और गहने गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। 

गाँव निवासी वंदना शर्मा पत्नी अमरनाथ नित्य की तरह  रात को भीतर से कमरा बंद कर सो गई। आरोप है कि रात में अज्ञात चोर बगल के कमरे का ताला तोड़ भीतर घुस गये। अंदर रखी आलमारी का लाक छटकाकर उसमें रखा 17300 नकदी सहित तीन जोड़ा सोने की बाली, दो जोड़ा झुमका, चार चेन, चार अंगूठी, हार, कंगन तथा चाँदी की हसुली, पायजनी व करधन दो जोड़ी तथा तीन जोड़ी पायल उठा ले गये। जिसकी जानकारी सुबह होने पर पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला के परिवार के कई लोग पड़ोसी से हुई मारपीट में एक की मौत के मामले में हत्या के आरोपित है। सभी फरार चल रहे है। घटना के पीछे आपसी रंजिश से भी इंकार नही किया जा सकता। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

Comments