जौनपुर : सड़क दुर्घटना में सात लोग गम्भीर रूप से घायल, दो जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में सात लोग गम्भीर रूप से घायल, दो जिला चिकित्सालय रेफर 


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
              अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। जिसमें दो की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के रफीपुर गांव निवासी ओबेदुल्ला (16) पुत्र रिजवान, मो. कासिम (21) पुत्र अजमल, दानिश (19) व शाकिर (17) पुत्रगण मो. हरून गुरुवार की देर रात बुलेरो वाहन से शाहगंज से घर लौट रहे थे। अक्खन सराएं के समीप पहुंचे जहां तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर एक गैरेज की दुकान से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गई। जिसमें सभी सवार गम्भीर रुप से घायल हो गए। छभवा परासिन गांव निवासी अम्बेडकर (55) पुत्र मोतीलाल सायकिल से घर जा रहे थे। गांव के समीप बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी विसर्जन (54) पुत्र गुलाटी सायकिल से शाहगंज से घर लौट रहे थे। बिलारमऊ गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार नुसरत (52) पुत्र जहीरूद्दीन निवासी भरौली थाना फूलपुर आजमगढ़ की टक्कर में दोनों घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने ओबेदुल्ला व अम्बेडकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments