जौनपुर : देश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है - फैसल हसन तबरेज
कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है, कार्यकर्ताओं के बूते ही पार्टी सत्ता प्राप्ति के सफर को पूरा कर सकती है उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कांग्रेस कार्यालय पिलकिछा पर बुधवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि देश भाजपा सरकार के बोझ तले दबी जा रही है, लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं, ऐसी परिस्थिति में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को अवगत कराते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाना चाहिए। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की विफल नीतियों एवं जुमलो से लोग परेशान हो गए हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी त्राहि-त्राहि कर रहा है। श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार सार्वजनिक संस्थाओं को बेच रही है और जनता को सांप्रदायिकता की आग में झोंक कर देश में दंगे फैला रही है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम लाल यादव, परवेज अहमद, पवन शर्मा, विनोद त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ मिश्र, सुरेंद्र मिश्रा, योगेंद्र दुबे, संदीप शर्मा, विनय मिश्र, डॉ रमेश चंद्र बिंद, अजय तिवारी सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित अतुल उपाध्याय एवं संचालन पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने किया।

Comments
Post a Comment