जौनपुर : प्रदेश की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने सूचना आयुक्त सुभाष सिंह के भतीजे की शादी को बनाया यादगार

जौनपुर : प्रदेश की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने सूचना आयुक्त सुभाष सिंह के भतीजे की शादी को बनाया यादगार 


प्रदेश के पांच सूचना आयुक्त, जिलाधिकारी, पत्रकार और दर्जन भर से अधिक अधिकारियों और नेताओं ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद


जौनपुर। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                    राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह के भतीजे सिद्धार्थ सिंह के विवाह समारोह में अति विशिष्ट लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने उसे यादगार बना दिया। वैवाहिक समारोह बुधवार की देर रात तक चला। 


सुभाष चंद्र सिंह मूलतः मीडिया पृष्ठभूमि के हैं। 30 वर्ष की हिंदी पत्रकारिता के बाद पिछले साल फरवरी में सूचना आयुक्त बने सुभाष चंद्र सिंह जिले के ही बक्शा थाना क्षेत्र के भुतहा गांव के रहने वाले हैं। 29 जनवरी को केराकत तहसील के बम्बावन गांव में गयी बारात में लखनऊ में पदस्थापित 10 सूचना आयुक्तों में सूचना आयुक्तगण प्रमोद कुमार तिवारी, चंद्र कांत पांडे, हर्ष वर्धन शाही, नरेंद्र श्रीवास्तव और किरण बाला चौधरी आदि शामिल हुए। इसी अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, कई उप जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए। इन सभी ने वर-वधू को अपने आशीर्वचन से अभिसिंचित किया।


इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, पत्रकार और नामचीन हस्तियां शामिल हुई । वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह, राजकुमार सिंह, नामचीन भोजपुरी गायक रविंद्र सिंह ज्योति के अलावा संघ के जिला संघचालक डॉ वेद प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख राणा सिंह, सपा के यशवीर सिंह के अलावा छात्र नेता पंकज सिंह भी मौजूद रहे।

Comments