जौनपुर : खड़ी ट्रक से टकराई सफारी, चार लोग गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : खड़ी ट्रक से टकराई सफारी, चार लोग गम्भीर रूप से घायल


शाहगंज।
ज़ेया अनवर 
तहलका 24x7 
           क्षेत्र अंतर्गत मजडीहां गांव के समीप रविवार की देर शाम असंतुलित होकर तेज रफ्तार सफारी वाहन खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसमें सफारी सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक की हालत नाजुक देख कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

क्षेत्र के मजहडीहा गांव के समीप शाहगंज से जौनपुर की तरफ जा रही सफारी वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। जिसमें वाहन पर सवार आदित्य (18) पुत्र कृष्ण चंद्र अग्रहरी निवासी हुसैनगंज, अमीन (16) पुत्र मेराज निवासी कोरवलिया भादी, आदित्य मिश्रा (16) पुत्र गिरीश कुमार व यक्ष (18) पुत्र संतोष शुक्ला निवासी खुटहन रोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां आदित्य की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Comments