जौनपुर : पूर्वमंत्री व विधायक ललई की बड़ी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
जौनपुर : पूर्वमंत्री व विधायक ललई की बड़ी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा सभी क्षेत्रों में केंद्र व राज्य सरकार फेल
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। बुधवार को वह पूर्वमंत्री व विधायक शैलेन्द्र यादव ललई की बड़ी माता सीता देवी के देहावसान पर पारस नाथ यादव के आवास बरदहिया बाजार में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर क्षेत्र में फेल है। गंगा सफाई का प्रोजेक्ट बीजेपी का हवाहवाई प्रोजेक्ट मात्र है। प्रदेश में गंगा सबसे ज्यादा गंदी कानपुर में है। प्रदेश की योगी सरकार शौचालय से आगे नहीं बढ़ सकी। हमने अपनी सरकार में छात्रों को लैपटॉप दिया। जिसे जनता भलीभांति समझ चुकी है। जौनपुर को अपनी सरकार में हमने मेडिकल कालेज दिया। लेकिन योगी सरकार इसकी अहमियत नहीं समझ सकी। उन्होंने कहा कि जनता ने तीन बजट देखा है। चौथा फिर आने वाला है। योगी आदित्यनाथ ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर मौर्या समाज का अपमान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में फेल है। सड़कों की हालत खराब है। गाय और गोशाला के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एनआरसी व सीएए पर बोलने से कतराते हुए कहा कि हम अपना प्रमाण पत्र तो दे सकते हैं लेकिन अपने बुजुर्गों का कहां से लाएंगे।
इस मौके पर राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक बाबा दुबे, श्रद्धा यादव, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, लकी यादव, पूनम मौर्या, संजय यादव एडवोकट, चुन्नू आज़मी, हिसामुद्दीन समेत तमाम कार्यकर्ता रहे।


Comments
Post a Comment