जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया 71वाँ गणतन्त्र दिवस

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया 71वाँ गणतन्त्र दिवस


सुईथाकलां। 
राजेश चौबे 
तहलका 24x7
                   स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में 71वाँ गणतन्त्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक संस्थानों में झण्डारोहण किया गया तथा शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विद्यालयी बच्चों में काफी उत्साह और उमंग देखा गया। 

ध्वजारोहण के क्रम में क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह, बाल संरचना संस्थान इण्टर मीडिएट कालेज लालापुर में प्रबंधक सुरेश पाण्डेय, शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहाँगीर पट्टी में प्रधानाध्यापक महेश दूबे, मो. हुसैन इण्टर कालेज खान बड़ेपुर मे प्रबंधक मोहम्मद हसन तनवीर, श्रीमती इन्दिरा गांधी स्मारक सर्वोदय इण्टर कालेज कटघर मे प्रबंधक महेन्द्र प्रताप मिश्रा, राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर मे डॉ आलोक सिंह पालीवाल प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम सदरूद्दीनपुर मे प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि, सनराइज पब्लिक स्कूल सरायमोहिऊद्दीनपुर मे रवि चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ललित दीक्षित व क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर प्रमुख पति व भाजपा नेता राकेश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान लोगों मे काफी उत्साह और उमंग देखा गया।

Comments