जौनपुर : 71वें गणतंत्र दिवस पर व्यापार मण्डल कल्याण समिति ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
नगर के कोतवाली चौराहे पर 71वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मण्डल कल्याण समिति के बैनर तले आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कामरेड नेता मो. हनीफ खान ने किया। विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह सहायक श्रम आयुक्त एवं आर पी चौरसिया सहायक आयुक्त जी एस टी रहे। इस दौरान योग गुरू राम आसरे साहू ने योग के गुण भी सिखाए।
इस मौके पर कुलदीप सिंह ने प्रदेश व केंद्र सरकार की मजदूरों व व्यापारियों तथा जीएसटी के विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर लोगो को समझाया। कामरेड नेता ने आजादी और गणतंत्र व लोकतंत्र पर विस्तृत बयान किया। इस अवसर पर जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में समाज व देशहित में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, पत्रकारों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से साहबलाल साहू, मनोरंजन गुप्ता, अभय चौरसिया, फिरोज खान, नुरूद्दीन शेख, आशीष जायसवाल, रेयाज अहमद, साबिर, अजीत साहू, सौरभ तोतू, शहनवाज खान, संतोष बब्लू, अमिरूल्ला राईन, विशाल चौरसिया, लिटिल सिह, अजवद कासमी, रियाजुल हक, सौरभ साहू, सुनिल साहू, इमरान बंटी, गुलनवाज आदि व्यापारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष जावेद अजीम ने किया। विशाल एण्ड डान्स पार्टी ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया ।कार्यक्रम के आयोजक अभिशेख बैंकर व संयोजक सद्दाम हुसैन रहे।

Comments
Post a Comment