जौनपुर : खेतासराय में भी दिखा बन्द का असर, लगभग 60 प्रतिशत दुकानें रही बन्द

जौनपुर : खेतासराय में भी दिखा बन्द का असर, लगभग 60 प्रतिशत दुकानें रही बन्द


खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24x7
                    भारत बंद के आह्वान का असर स्थानीय कस्बा सहित आस - पास के बाजारों में देखने को मिला। जहाँ विभिन्न बाज़ारों के आधे से ज्यादा दुकानें बंद नज़र आयी। स्थानीय क्षेत्र के मानीकलां में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध में जोरदार जुलूस और प्रदर्शन किया गया। जिसमें जमकर नारे बाज़ी किया गया। इस विषम परिस्थिति से निपटने के सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। कस्बा में किसी प्रकार की विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली।

दूर-दूराज़ से विभिन्न गांवों से आये मार्केटिंग के लिए कुछ जरूरत की समान जरूरत मंदों को न मिलने से वापिस लौटना भी पड़ा। सड़को पर रोज़ की तरह चहल-पहल नही देखने को मिला। कस्बा के विभिन्न मार्केट की दुकानों पर तालें लटक रहे थे। भारत बंद के आह्वान पर दुकान बंद कर काले कानून के वापिस लेने की अपील में सहभागिता दर्ज कराई। दुकानें ज्यादातर क्षेत्र के कस्बा सहित मानीकलां, गुरैनी आदि जैसे बाज़ारों में काफी संख्या में बंद रही।

Comments