जौनपुर : विद्युत चेकिंग अभियान में 15 लाख 75 हजार रुपए की बकाया वसूली
71 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा, पांच के खिलाफ मुकदमा
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
विद्युत विभाग शाहगंज व खेतासराय की संयुक्त टीम ने शाहगंज व खेतासराय सर्किल में बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराते हुए 71 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा। क्षेत्र बकायेदारों से 15 लाख पचहत्तर हजार रुपए की बकाया वसूली की गई।
शुक्रवार को अधिशासी अभियंता रामनरेश के नेतृत्व में शाहगंज व खेतासराय सर्किल में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 71 बड़े बकायेदारों की कनेक्शन काटते हुए अन्य बड़े बकायेदारों से कुल 15 लाख 75 हजार रूपए की बकाया वसूली करते हुए अवैध रूप से विद्युत उपयोग कर रहे हैं पांच लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। बकायादारों द्वारा पैसा न जमा करने पर उनका कनेक्शन काटा गया।
टीम में उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, उपखंड अधिकारी खेतासराय सुनील कुमार, अवर अभियंता महेंद्र प्रजापति, संतोष यादव, पुनीत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment