जौनपुर : इमामपुर ने भिखारीपुर को 10 विकेट से हराया
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
क्षेत्र के इमामपुर गॉव में मंगलवार को न्यू सुपरस्टार रूल आउट क्रिकेट क्लब इमामपुर संजरपुर द्वारा रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार संतलाल सोनी ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा खेलों से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिये। जीवन मे खेलों का बहुत महत्व है। इसमें अत्यधिक महात्वाकाँक्षा न रखें। हार जीत तो खेल का एक हिस्सा मात्र है।
उद्घाटन मैच इमामपुर और भिखारीपुर के बीच खेला गया। टॉस इमामपुर ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया । सात ओवरों के हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भिखारीपुर की टीम ने 8 विकेट खोकर 52 रन बनाया। जवाब में इमामपुर की टीम के ओपनर बल्लेबाज छोटू गुप्ता और शुभम सिंह ने बगैर विकेट खोए मैच जीता दिया। इस तरह इमामपुर की टीम ने भिखारीपुर की टीम को 10 विकेट से मात दे दी। अंपायर की भूमिका रूमान और तनवीर ने निभाया, जबकि जीवन्त कमेंट्रेटर की भूमिका सोनू गुप्ता ने निभाया। इस मौके पर लालजी यादव, साहबलाल यादव, मुलायम यादव, अनिल चौधरी, कक्कू यादव आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment