जौनपुर : जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने माँ-बेटे को पीटकर किया घायल
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
क्षेत्र के कोरवलिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के दौरान पट्टीदारों ने मां बेटे को लाठी डंडे से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोरवलिया गांव निवासी अदरुल निशा (56) पत्नी पीर मोहम्मद व उनके पुत्र मो. शाकिर (26) का जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीट कर मां बेटे को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

Comments
Post a Comment