जौनपुर : मारपीट के दो आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
निजामपुर गांव में गुरुवार को पट्टीदार से मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मोअज्जम पुत्र हिसामुद्दीन को हिरासत में लिया।
दूसरी ओर भादी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोनू पुत्र मिनकू को हिरासत में लिया। दोनों पर शांतिभंग की धारा में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Comments
Post a Comment