जौनपुर : स्वेटर , कम्बल और मिठाई बांटकर जेसीआई परिवार ने मनाया मण्डलाध्यक्ष का जन्मदिन

जौनपुर : स्वेटर , कम्बल और मिठाई बांटकर जेसीआई परिवार ने मनाया मण्डलाध्यक्ष का जन्मदिन


जेसीआई शाहगंज सिटी व शक्ति ने किया आयोजन, संस्था कई चरणों में करेगी कम्बल एवं स्वेटर वितरण 


शाहगंज। 
ज़ेया अनवर 
तहलका 24x7
                     जेसीआई शाहगंज सिटी व शक्ति ने नगर में बुधवार को जरूरतमंद लोगों में स्वेटर, कम्बल व बच्चों को मिठाई बांटकर मण्डल तीन के मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ का जन्मदिन मनाया । इसी के साथ कई चरणों में आयोजित होने वाले कम्बल और स्वेटर वितरण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत भी संस्था द्वारा की गयी । 

जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ ने बताया कि साल 2020 के नवनिर्वाचित मण्डलाध्यक्ष जेसी आलोक सेठ के जन्मदिवस पर संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को आज़मगढ़ रोड पर स्वेटर और बच्चों को मिष्ठान्न वितरित किया गया । उन्होंने बताया कि संस्था हर साल कई चरण में जरूरतमंद और असहायों को कम्बल एवं गर्म वस्त्र वितरित करती है । इसमें नगर के तमाम नागरिकों का सहयोग भी मिलता है । उक्त कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत भी हो गयी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व अध्यक्ष जेसी संजय गुप्ता ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि कम्बल को समाज के सबसे उपेक्षित और असहाय वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता है, इस दिशा में किया गया हर कार्य स्वागत एवं तारीफ के काबिल है । कार्यक्रम का संचालन जेसी आंनद वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव जेसी अनूप सेठ ने किया। 



कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक जेसी अबु सूफियान, जेसी विकास साहू, जेसी निर्भय जायसवाल, जेसी आशीष जायसवाल, जेसी आशीष प्रीतम, जेसी ज्ञानेंद्र यादव, जेसी देवी प्रसाद चौरसिया, जेसी दीपक सिंह, जेसी रोहित गुप्ता, जेसी अनूप गुप्ता, जेजे चेयरमैन जेजे विवेक कुमार, जेजे राहुल गुप्ता और जेजे विमलेश कुमार मौजूद रहे । इसी क्रम में जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा भी पक्का पोखरा के पास अध्यक्ष 2020 रीता जायसवाल के नेतृत्व में जरूरतमन्दों को कम्बल वितरित किया गया । 

जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर रुचि मिश्रा विशिष्ट अतिथि गीता जयसवाल मुन्नी ने मण्डल अध्यक्ष आलोक सेठ के जन्मदिन को मानवता की सेवा करते हुए मनाने की तारीफ की। इस अवसर पर शक्ति की अध्यक्ष रीता जायसवाल ने कहा की हमारे संस्था का इस वर्ष का लक्ष्य "ब्रिज द गैप" है जिसका अर्थ है गरीब और अमीर के बीच का बीच आर्थिक असमानता को दूर करना इसी उपलक्ष पर जॉन 3 के प्रेसिडेंट आलोक सेठ के जन्म दिवस के अवसर पर जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। ताकि इस बढ़ती हुई ठंड में उन्हें कुछ राहत मिल सके आगे भी यह क्रम जारी रहेगा । संचालन सचिव एकता नीलम व आभार प्रदर्शन डॉ. प्रज्ञा चित्रवंशी ने किया। 

Comments