जौनपुर : ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत

जौनपुर : ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत


शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
                        कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार की सुबह मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरु कर दिए। पुलिस ने लोगों को शान्त कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लखनऊ बलिया राज्यमार्ग पर बड़ागांव में एक पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को उक्त स्थान पर मिट्टी डाली जा रही थी। जहां से गुजर रहा गांव का युवक राम आशीष गुप्ता (25) पुत्र रामफेर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। वहीं मृतक के शव को आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments